Bihar: ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला की तर्ज पर पुनपुन नदी पर केबल ब्रिज तैयार

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 04, 2025

पटना के पास पुनपुन शहर में ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला की तर्ज पर पुनपुन नदी पर केबल सस्पेंशन ब्रिज तैयार हो गया है। इसका निर्माण कार्य तकरीबन 99 प्रतिशत पूरा हो गया है और कुछ दिनों में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस पुल की लंबाई 320 मीटर है, जिसमें 11.50 मीटर केबल सस्पेंशन ब्रिज बनाया गया है, जिसकी मदद से पुनपुन में पिंडदान स्थल के पास नदी के दोनों घाट आपस में जुड़ गए हैं। यह बिहार का अपनी तरह का खास किस्म का ब्रिज है।

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव: EC सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर! नवंबर में 3 चरणों में मतदान संभव, त्योहारों के बीच तैयारी

इस केबल ब्रिज की खासियतः-

- यह बिहार का पहला हल्के वाहनों के लिए बनाया गया केबल सस्पेंशन ब्रिज है

- इसमें केबल की संख्या 18 है

- सस्पेंशन डेक की लंबाई 120 मीटर है

- डक्ट की लंबाई 200 है

- संपर्क पथ की लंबाई 135 मीटर 

- पाईलॉन की ऊंचाई 100 फीट है

यह होगी इसकी सुविधा

पुनपुन पिंडदान स्थल पर आने-जाने में पर्यटकों को सुविधा होगी। साथ ही पुनपुन शहर के लोगों को व्यापार करने में बढ़ावा मिलेगा। इससे लोगों की आवाजाही में काफी सहूलियत होगी। जाम की समस्या से छुटकारा होगा।

प्रमुख खबरें

29 September History: आरती साहा ने इंग्लिश चैनल पार कर रचा था इतिहास, जानें आज की प्रमुख घटनाएं

E20 Petrol से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटेगी, ONGC अधिकारी ने गिनाए फायदे

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने की UAE की गोपनीय यात्रा, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद से मिले

Myanmar Airstrike | म्यांमार में हैवानियत की हदें पार! बम फटे, इमारतें जलीं और पल भर में बिछ गए 49 शव... रखाइन में खूनी हमले से दहली दुनिया!