INDIA गठबंधन की निष्क्रियता के लिए Congress पर बरसे Nitish Kumar, विपक्षी एकता हुई तार-तार, BJP ने ली चुटकी

By नीरज कुमार दुबे | Nov 02, 2023

विपक्षी गठबंधन इंडिया ने एकता के दावे तो बड़े बड़े किये थे लेकिन हकीकत में यह गठबंधन बिखरा हुआ नजर आ रहा है। पटना, बैंगलुरु और मुंबई की बैठकों में विपक्षी नेताओं ने एक दूसरे का हाथ थाम कर एकता की कई कसमें खाईं थीं लेकिन जिस तरह एक दूसरे पर हमले किये जा रहे हैं वह दर्शा रहा है कि वह बैठकें मात्र टी, लंच और डिनर पार्टियां ही थीं। अभी कुछ दिन पहले दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच विवाद देखने को मिला उसके बाद बंगाल में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच विवाद हुआ, फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तलवारें खिचीं और अब बिहार में जनता दल युनाइटेड और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग हो रही है।

इसे भी पढ़ें: I.N.D.I.A. को लेकर CM Nitish के बयान पर BJP का तंज, शहजाद पूनावाला बोले- गठबंधन का ना कोई मिशन, ना विजन

नीतीश कुमार के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, ‘‘वह भाकपा का सम्मेलन था। हमने उनका भाषण सुना। वह (नीतीश) लगातार ऐसा कहते हैं। नीतीश जी की उत्कंठा यह है कि जल्दी से जल्दी मोदी सरकार को हटाया जाए। लेकिन (उन्हें) समय से हटाया जाएगा, जब चुनाव होगा।'' उधर, नीतीश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ता नासिर हुसैन ने कहा कि लोकसभा चुनाव से छह महीने से पहले हो रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण हैं और कांग्रेस इनको गंभीरता से ले रही है।

विपक्षी गठबंधन की इस उठापटक पर प्रतिक्रया देते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह सब दर्शाता है कि इस गठबंधन के पास कोई विजन या मिशन नहीं है और सत्ता के लालच में ही यह लोग एक साथ आये थे लेकिन हितों का टकराव इन्हें आपस में ही लड़ा रहा है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा