बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘एक देश, एक बिजली शुल्क’ की नीति का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2022

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘एक देश, एक बिजली शुल्क’ की नीति का आह्वान करते हुए कहा कि कुछ राज्य अन्य की तुलना में ऊंची कीमत पर बिजली खरीदते हैं। कुमार ने बुधवार को 15,871 करोड़ रुपये मूल्य की बिजली विभाग की परियोजनाओं का अनावरण करते हुए कहा कि बिहार को अन्य राज्यों की तुलना में केंद्र सरकार के बिजली संयंत्रों से ऊंची दर पर बिजली मिलती है। कुमार ने कहा, ‘‘सारे राज्य देश के समग्र विकास में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। मैंने पहले भी कई बार कहा था कि ‘एक देश, एक बिजली शुल्क’ की नीति होनी चाहिए। आखिर कुछ राज्य ऊंची कीमत पर बिजली क्यों खरीद रहे हैं? देश भर में एकीकृत बिजली दर होनी चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनाव: भाजपा के सामने मध्य गुजरात में बढ़त बनाए रखने की चुनौती

कुमार ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अक्टूबर 2018 में राज्य में हर घर में बिजली का कनेक्शन पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘‘जब हमें 2005 में बिहार में लोगों की सेवा का अवसर मिला तो राज्य में बिजली की खपत महज 700 मेगावाट थी जो अब बढ़कर 6,738 मेगावाट हो गई है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी