Bihar: राहुल गांधी के काफिला को रोकने पर भड़की कांग्रेस, खड़गे बोले- क्या छात्रों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है?

By अंकित सिंह | May 15, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास में राहुल गांधी के दौरे में कथित तौर पर बाधा डालने के लिए बिहार की एनडीए सरकार की आलोचना की। खड़गे ने सवाल किया कि क्या दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों की शिक्षा और रोजगार पर चर्चा करना संविधान के खिलाफ है। उन्होंने जेडीयू-भाजपा बिहार सरकार पर संवाद को रोकने का आरोप लगाया। राहुल गांधी को अंबेडकर छात्रावास जाते समय बिहार पुलिस ने रोक लिया, फिर भी वे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पैदल ही चले गए।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की मांग, संसद का विशेष सत्र बुलाए सरकार, सीजफायर पर ट्रंप की घोषणा का भी दे जवाब

राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने बिहार के दरभंगा में आंबेडकर छात्रावास में कांग्रेस के ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस देश के निजी शिक्षण संस्थानों में भी आरक्षण लागू करने की मांग करती है। हम इस संबंध में सरकार पर दबाव बनाएंगे... हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक यह हासिल नहीं हो जाता।’’ गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ यह सरकार दलितों, अति पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के खिलाफ है।’’ उन्होंने यह भी मांग की कि केंद्र राष्ट्रव्यापी जातिगत गणना के लिए तेलंगाना मॉडल का पालन करे। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘केंद्र को यह काम उसी तरह करना चाहिए जिस तरह तेलंगाना सरकार ने किया है।’’

Latest National News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Asian Games से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सही साइज की किट का इंतजार

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

1 लाख डॉलर दो...नाचते-नाचते ट्रंप ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका, H1B Visa वाले सावधान!