बिहार कांग्रेस का राजनीतिक दांव-पेंच! कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को राजभवन का करेगी घेराव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

पटना। कांग्रेस के नवनियुक्त बिहार प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी तीन कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को राजभवन का घेराव करेगी। दास ने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को एक जुलूस पार्टी के राज्य मुख्यालय सदाकत आश्रम से शुरू होगा जो राजभवन घेराव के साथ समाप्त होगा।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा-जजपा गठबंधन में सुलह, हरियाणा सरकार को खतरा नहीं

दास ने कहा, ‘‘ हमने 21 जनवरी से सभी नौ प्रमंडलों में सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है, जहां मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलूंगा। प्रमंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने के बाद, पार्टी जिलों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगी।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा