Bihar: 15 सितंबर तक ग्रामीण पथों एवं पुलों का निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 11, 2025

ग्रामीण कार्य विभाग ने ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना (अवशेष) तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना से जुड़े सभी संवेदकों को हर हाल में आगामी 15 सितंबर तक निर्माण कार्य शुरू करने का अल्टीमेटम गुरुवार को जारी किया है। विभाग ने सम्बंधित संवेदकों को आगाह किया है कि 15 सितंबर तक यदि निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो सम्बंधित संवेदकों के खिलाफ सीएमबीडी और बिहार ठेकेदारी निबंधन नियमावली, 2007 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इस कार्रवाई के तहत सम्बंधित संवेदकों की जमानत राशि तो जब्त कर ही ली जाएगी, साथ ही उनके निबंधन को भी ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: नेपाल से तनाव: बिहार सीमा पर 21 लोग हिरासत में, मुख्य सचिव ने सुरक्षा घेरा मजबूत करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना (अवशेष) तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत आवंटित सड़कों और पुलों के स्थल पर निर्माण कार्य से संबंधित बोर्ड एवं स्थल प्रयोगशाला स्थापित करने का भी निर्देश दिया जा चुका है। साथ ही, 15 सितंबर तक निर्माण स्थल पर निर्माण सामग्रियों को इकट्ठा कर लेने की कार्रवाई भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। विभाग इस संबंध में पूर्व में भी अपनी समीक्षा बैठकों और प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से सभी संवेदकों को अवगत करा चुका है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया