बिहार: पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल! आंधी में ही ढह गया एक हिस्सा, सीएम ने रखी थी आधारशिला

By अंकित सिंह | Apr 30, 2022

सरकारी कामों में भ्रष्टाचार का खेल कितना होता है, इसका एक ताजा उदाहरण बिहार से मिल रहा है। बिहार के भागलपुर जिले में सुल्तानगंज में एक का पुल बन रहा था। यह पुल अगवानी-सुल्तानगंज को जोड़ रहा था। पुल के निर्माण में 1710 करोड़ की लागत आ रही थी। हालांकि शुक्रवार रात आई तेज आंधी और बारिश की वजह से पुल का स्ट्रक्चर ही गिर गया। राहत की बात तो यह है कि फिलहाल इस हादसे में किसी तरीके का जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन जिस तरीके से यह पुल का हिस्सा गिरा है, उससे इसके गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह फूल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। खुद सुल्तानगंज से जदयू विधायक ललित नारायण मंडल पुल के हिस्से के गिरने से चकित हैं। उन्होंने तो यह भी कह दिया है कि हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसकी जानकारी दे दी है। इसकी जांच भी जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि लगता है कि निर्माण के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। इस पुल का निर्माण 2015 के फरवरी में शुरू किया गया था। पुल का टेंडर एसपी सिंगला कंपनी को मिला था। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद बरौनी खगरिया एनएच 31 और दक्षिण बिहार के मोकामा, लखीसराय, भागलपुर और मिर्जाचौकी एनएच 80 को जोड़ता। हालांकि यह सब हो पाता उससे पहले ही पुल का एक हिस्सा गिर गया है। जदयू विधायक ने साफ तौर पर निर्माण में धांधली का आरोप लगा दिया है।

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...