Bihar: खड़गे की रैली में नहीं जुट पाई थी भीड़, अब जिलाध्यक्ष मनोज पांडे पर गिरी गाज

By अंकित सिंह | Apr 21, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को बिहार के बक्सर में थे। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। हालांकि, खड़गे की इस रैली में भीड़ नहीं जुटी। इसके बाद रैली के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। रैली को कवर करने गए कुछ प्रेस फोटोग्राफरों ने बताया कि जब खड़गे वहां पहुंचे तो रैली स्थल- बक्सर शहर से लगभग 10 किलोमीटर पश्चिम में स्थित दलसागर फुटबॉल ग्राउंड - पर केवल कुछ सौ लोग ही मौजूद थे। जब खड़गे मंच पर बैठे थे, तब जनता के लिए व्यवस्थित की गई 90 प्रतिशत से अधिक कुर्सियां ​​खाली देखी गईं।

इसे भी पढ़ें: दशकों तक सत्ता पर राज करने वाले राजशाही परिवार के युवराज को...राहुल गांधी पर कुछ इस अंदाज में बरसे धर्मेंद्र प्रधान

खरगे ने बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्तारूढ़ गठबंधन को ‘अवसरवादी’ करार देते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल ‘कुर्सी’ के लिए पाला बदलते हैं। उन्होंने सवाल किया कि बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के प्रधानमंत्री मोदी के वादे का क्या हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री झूठ की फैक्टरी चला रहे हैं। खरगे ने दावा किया कि बिहार के लोगों को नीतीश कुमार से पूछना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 अगस्त 2015 को बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का जो वादा किया था, उसका क्या हुआ? मोदी जी झूठ की फैक्टरी चला रहे हैं।

प्रमुख खबरें

SBI Clerk Prelims Admit Card जारी, sbi.bank.in से डाउनलोड करें अपना Call Letter

Odisha में पाठ्यपुस्तकों में गलतियों का विरोध, कॉजपा ने मांगा मंत्री Nityanand Gond का इस्तीफा

Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

India New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी, पीयूष गोयल ने दी जानकारी