16 नवंबर को वृश्चिक में सूर्य गोचर से बनेगा नवपंचम योग, 3 राशियों को बड़ा लाभ

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 14, 2026

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों की चाल हर एक राशि पर प्रभाव डालती है। जब ग्रहों की चाल में बदलाव होता है, उस दौरान कई तरह के योगों का निर्माण भी होता है। ऐसा ही एक योग 16 नवंबर को बनेंगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन सूर्य और शनि के बीच नवपंचम योग का निर्माण होगा।

सूर्य 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और शनि के साथ मिलकर नवपंचम योग योग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि की आपस में शत्रुता का भाव रहता है लेकिन नवपंचम योग बनने से कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। आइए आपको बताते हैं नवपंचम राजयोग का लाभ किन राशि वालों को होगा।

कर्क राशि

नवपंचम योग बनने से कर्क राशि के जातकों को काफी लाभ प्रदान होगा। इस दौरान आपके सभी अधूरे कार्य तेजी से पूरे होंगे। आपकी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। अचानक से धन लाभ योग बनेंगे। अटका हुआ भी धन वापस आने के चांस हैं। बिजनेस में आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर और शनि के साथ नवपंचम योग बहुत ही अच्छा और शुभ साबित रहने वाला है। इस अवधि में आपको साहस और पराक्रम में जबरदस्त वृद्धि होगी। काफी समय से किसी प्रोजेक्ट में कामयाबी मिल जाएगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।

मकर राशि

नवपंचम योग के चलते मकर राशि के जातकों को करियर और कारोबार में काफी उछाल मिलेगा। इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि हुई है। इस दौरान आपको मनचाही नौकरी मिलने के मौके आ सकते हैं। व्यापार में कोई अच्छी डील मिलेगी। आर्थिक उन्नति के चलते अच्छे योग बनेंगे। जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा था उनको सफलता हासिल की है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: निजी विश्वविद्यालयों को FRA के तहत लाने की तैयारी, नेताओं में मतभेद

14 साल की नाबालिग से शोषण मामले में Congress MLA पर POCSO FIR, Bansuri Swaraj ने उठाए सवाल

NCR में Air Pollution पर सख्ती, Bhupender Yadav ने अधिकारियों की तय की सीधी जवाबदेही

Microsoft की सेवाएं ठप होने से दुनिया भर में डिजिटल संचार बाधित