Bihar: कम नहीं हो रही शिक्षा मंत्री की मुश्किलें, चिराग पासवान ने CM Nitish से कर दी यह मांग

By अंकित सिंह | Jan 16, 2023

रामचरितमानस को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर के बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार भाजपा और जदयू चंद्रशेखर के इस बयान को लेकर उन पर हमलावर है। इसके साथ ही राजद से लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही है। दरअसल, चंद्रशेखर राजद कोटे से बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। नीतीश कुमार भी कह चुके हैं कि वह इस मामले को लेकर चंद्रशेखर से बात करेंगे। इन सबके बीच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता चिराग पासवान ने भी चंद्रशेखर को हटाने की मांग कर दी है। दरअसल, चंद्रशेखर ने कहा था कि रामचरितमानस समाज में नफरत फैलाती है। उनके इस बयान की चिराग पासवान ने निंदा की है और साफ तौर पर दावा किया है कि जदयू और राजद गठबंधन के भीतर लगातार संघर्ष बढ़ता जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: 'रामायण में हीरा-मोती भी है और कूड़ा कचरा भी है', शिक्षा मंत्री के बाद शिवानंद तिवारी का बयान

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा इसका इस्तेमाल कर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में फूट डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम सभी धर्म और ग्रंथों का सम्मान करते हैं। हालांकि, चंद्रशेखर के बयान पर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। ‘रामचरितमानस’’ के बारे में अपमानजनक टिप्पणी को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की मुश्किलें शुक्रवार को बढ़ती दिखी। बिहार के एक से अधिक जिलों की अदालतों में कई याचिकाएं दायर की गईं हैं जिनमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया, जबकि उनकी पार्टी ने कहा कि उन्होंने वास्तव में भाजपा जो ‘‘कमंडलवादियों’’ का प्रतिनिधित्व करती है, के बारे में कहा था। 

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !