बिहार चुनाव की बिछी बिसात! अंतिम वोटर लिस्ट जारी, अगले हफ्ते तारीखों का हो सकता है ऐलान

By अंकित सिंह | Sep 30, 2025

भारत निर्वाचन आयोग ने अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर अंतिम मतदाता सूची अपलोड कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के आलोक में, 30 सितंबर, 2025 की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। कोई भी मतदाता https://voters.eci.gov.in लिंक के माध्यम से मतदाता सूची में अपने नाम का विवरण देख सकता है।

इसे भी पढ़ें: पवन सिंह की एनडीए में वापसी तय, कुशवाहा से सुलह; भाजपा ने बिछाई नई सियासी बिसात

सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम अगले सप्ताह घोषित होने की संभावना है। चुनाव का पहला चरण अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद होने की संभावना है। बिहार और कुछ विधानसभा उपचुनावों के लिए कुल 470 पर्यवेक्षक तैनात किए जा रहे हैं। 3 अक्टूबर को यहाँ सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की एक ब्रीफिंग भी आयोजित की जाएगी। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। बिहार में पिछला विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी के साये में तीन चरणों में हुआ था। 22 वर्षों के अंतराल के बाद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के समापन के बाद बिहार की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

CJP Meeting रद्द होने पर Dipke का फूटा गुस्सा, BJP पर Hall मालिकों को धमकाने का लगाया आरोप

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू