जेपी नड्डा की मतदाताओं से अपील, बोले- कोरोना से बचाव करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में जरूर लें हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के मद्देनजर लोगों से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सभी उपायों को अपनाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार विधानसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। आप का मत ही लोकतंत्र में आपकी सबसे सबसे बड़ी ताकत है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि कोविड सम्बन्धी सावधानियों का ध्यान रखते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में जरूर हिस्सा लें।’’ 

इसे भी पढ़ें: राहुल ने बिहार की जनता से की अपील, कहा- न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए करें महागठबंधन को वोट 

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिहार की 71 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। कोविड-19 महामारी के बीच यह पहला आम चुनाव हो रहा है। महामारी को परास्त कर लोकतंत्र के महापर्व का उत्सव मनाएं। सुरक्षित रहिए लेकिन बड़ी संख्या में मतदान करिए। विश्वसनीय नेतृत्व और बढ़िया काम करने वालों के गठबंधन राजग को मतदान करें। बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होना है। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान क्रमश: तीन और सात नवम्बर को होगा। नतीजे 10 नवम्बर को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।