Bihar elections: सामने आया NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूला, जानें किस पार्टी के खाते में जा सकती हैं कितनी सीटें

By अंकित सिंह | Jun 07, 2025

बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरण को साधने की कोशिश में लगे हुए है। बिहार में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। इसी कड़ी में अब एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे की ही तरह विधानसभा चुनाव में भी सीट बंटवारा किया जाएगा। आपको बता दें कि भाजपा 17, जदयू 12, लोजपा 5 और हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था। 

इसे भी पढ़ें: Bihar की राजनीति में चिराग की चाल को कैसे समझे, क्या फ्रंट फुट पर खेलने की कर रहे कोशिश?

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की ताकि समाज के कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण बढ़ाकर “85 फीसदी” करने के लिए नये विधेयक पेश किए जा सकें। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने यह पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया। पत्र में उन्होंने नीतीश सरकार पर इस मुद्दे पर “जानबूझकर” टालमटोल करने का आरोप लगाया। तेजस्वी जब बिहार के उपमुख्यमंत्री थे, तब राज्य में कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण बढ़ाकर 75 फीसदी कर दिया गया था। 

प्रमुख खबरें

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी

Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप