सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभर रहा है बिहार: शाहनवाज हुसैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार देश के उद्योगपतियों के बीच सबसे पसंदीदा स्थल के रूप में उभर रहा है और इसके ब्रांड एम्बेसेडर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। शाहनवाज हुसैन ने 12 मई को नयी दिल्ली में बिहार के अंतरराष्ट्रीय निवेश सम्मेलन के आयोजन की घोषणा करते हुए यह कहा। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, अडाणी समूह और दुबई का लुलू समूह भी इस निवेशक सम्मेलन में हिस्सा लेगा।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती को परिसीमन पर नहीं है भरोसा, बोलीं- जनसंख्या के आधार की अनदेखी की गई

बिहार के मुख्यमंत्री एवं जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए हुसैन ने कहा कि अवसंरचना विकास के मामले में उन्होंने राज्य के लिए बहुत काम किया है। यहां बिहार भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए रनवे तैयार कर दिया है और अब उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए दौर के लिए उड़ान भरेगा।’’ राज्य के ब्रांड एम्बेसेडर के बारे में एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार जी बिहार के ब्रांड एम्बेसेडर हैं और उनके नेतृत्व में राज्य देश में उद्योगपतियों के पसंदीदा स्थल के रूप में उभर रहा है।’’ हुसैन ने कहा कि बिहार देश में एथनॉल का केंद्र बनता जा रहा है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में 17 एथनॉल उत्पादन इकाइयों की स्थापना की गई है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार