बिहार सरकार ने भूमि संबंधी अनियमितताओं के लिए 180 अंचलाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है: मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2024

बिहार सरकार ने अनियमितताओं की शिकायत परराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 180 अंचल अधिकारियों (सीओ) के खिलाफ कार्रवाई की है और लगभग 139 अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी है।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारियों ने राजस्व रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करके स्थानीय भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत करके पूर्वी चंपारण जिले के दो सरकारी स्कूलों पुलवरिया और पचपकड़ी की जमीन बेच दी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा, मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजग सरकार विभाग के किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को नहीं बख्शेगी।

विभाग ने भ्रष्ट आचरण में लिप्त 180 सीओ के खिलाफ कार्रवाई की है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ इसके अलावा 139 सीओ के वेतन पर भी रोक लगा दी गई है क्योंकि उन्होंने विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया।

प्रमुख खबरें

रूसी हमलों से Kyiv में बुनियादी ढांचा प्रभावित, पानी और बिजली सेवा हुई ठप

Delhi Company ने मिठाई छोड़ कर्मचारियों को Diwali Gift में दिया Apple iPhone 16

Bangladesh में Garment Workers के प्रदर्शन पर 50 फैक्ट्रियां बंद, सुरक्षा बल तैनात

Goa Police के निलंबित इंस्पेक्टर विकास डेकर नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार