अरुण कुमार सिंह बने बिहार के नए मुख्य सचिव, दीपक कुमार को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

पटना। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरूण कुमार सिंह को रविवार को बिहार का अगला मुख्य सचिव नामित किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 1985 बैच के अधिकारी सिंह वर्तमान मुख्य सचिव दीपक कुमार की जगह लेंगे। कुमार साल भर पहले सेवानिवृत हो गये थे और उनका सालभर का सेवा विस्तार आज पूरा हो गया। सिंह इससे पहले राज्य के विकास आयुक्त थे। यह पद अब अतिरिक्त मुख्य सचिव आमिर सुभानी को दिया गया है जिनके पास गृह, सतर्कता, आबकारी एवं मद्यनिषेध जैसे अहम विभाग थे।

प्रमुख खबरें

हिमाचल में Business करना होगा आसान, CM Sukhu ने सिंगल विंडो सिस्टम सुधारने का दिया निर्देश

शरीयत नहीं, संविधान चलेगा... 15 साल की मुस्लिम बच्चियों को ‘शादी लायक’ बताने वालों को Allahabad High Court कोर्ट ने सुनाई खरी खरी

हम भारतीय दूध में चीनी जैसे...PM Modi ने Melbourne में भारतीय समुदाय को दिया दोस्ती का क्रेडिट

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलभराव, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री परवेश सिंह ने लिया जायजा