Bihar : अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, 20 पिस्तौल और 40 मैग्जीन बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2023

पटना/खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने जिला पुलिस के सहयोग से एक अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए 20 पिस्तौल और 40 मैग्जीन सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं। पटना स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के फांगो गांव में अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक हथियार तस्कर को कई अवैध हथियारों और हथियार बनाने वाले उपकरणों के साथ रविवार को गिरफ्तार किया।

प्रमुख खबरें

Kharif 2026 फसल क्षति पर मिलेगी आर्थिक सहायता, Bihar में 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Neeb Karori Baba पर बनी फिल्म Hanuman Ansh ने 10 लाख से शुरू होकर कमाए ₹200 Crore

UP की सड़कों पर CM Yogi का एक्शन, Survey कर Permanent Repair के निर्देश जारी

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं खास भोग, घर पर इस तरह बनाएं Motichoor Modak