Bihar: Bhagalpur में बोले JP Nadda, आज विकासवाद की हो रही राजनीति, INDI Alliance पर भी किया वार

By अंकित सिंह | Apr 24, 2024

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के भागलपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि एक समय था, जब राजनीति और राजनेता के बारे में साधारण लोगों की मानसिकता बन गई थी कि यहां कुछ नहीं बदलेगा, सब ऐसे ही चलेगा, सब बेईमान हैं। लेकिन 10 वर्षों में ये अंतर आया है कि आज भारत का साधारण मानवी भी विकसित भारत के संकल्प के लिए साथ आकर खड़ा हो गया है। ये बदलता भारत है।

उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले, आप जो मोबाइल फोन इस्तेमाल करते थे, उस पर लिखा होता था, मेड इन चाइना, मेड इन कोरिया, मेड इन जापान...आज आपके पास जो मोबाइल है, उस पर लिखा हुआ है, मेड इन इंडिया। आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। नड्डा ने कहा कि 2014 से पहले, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री को चिट्टियां लिखकर पैसों की मांग करते थे। 1.5 लाख रुपये की मांग की जाती थी, तब जाकर कहीं एक लाख रुपये मिलते थे। बाकी पैसे जनता से इकट्ठा करके इलाज करवाते थे। लेकिन आज आयुष्मान भारत योजना के तहत हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Modi ने बदली भारत की राजनीतिक परिभाषा, Maharashtra के बुलढाणा में JP Nadda ने PM की तारीफ में पढ़े कसीदे

विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस सिर्फ दो बातों का गठबंधन है- पहला, परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन है। दूसरा, भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन है। जो लोग जिंदगीभर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे, वही लोग भ्रष्टाचार करने के लिए आज एक साथ हो गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा