बिहार के मंत्री ने सपा-बसपा पर लगाया आरोप, कहा- प्रदेश में विनाश नहीं विकास चाहिए

By सत्य प्रकाश | Dec 23, 2021

अयोध्या।राम नगरी अयोध्या में आयोजित अंतरष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे बिहार के श्रम मंत्री जीवेश कुमार ने समाजवादी पार्टी और बसपा पर अराजकता का आरोप लगाया है और कहा कि प्रदेश में विनाश नहीं विकास चाहिए वही योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज योगी बाबा पर ही जनता ने भरोसा किया है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा की जन विश्वास यात्रा लेकर अयोध्या पहुंचे कानून मंत्री बृजेश पाठक

वहीं कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल में प्रदेश में अराजकता का माहौल था। बसपा की मायावती ने तो नारा देकर आई थी कि सपा के गुंडों को हटाना है और जब मायावती सत्ता में आई तो हाथी वाले विनाशकारी भूमिका में आ गए।उन सबको किनारे करके जनता ने भाजपा को चुना है। जनता को योगी बाबा पर भरोसा है। और योगी बाबा ने 5 सालों में जिस तरह से सर्वांगीण प्रदेश का विकास किया है उस पर उत्तर प्रदेश की जनता मन से बाबा के समर्थन में है। प्रदेश की जनता ने एक बार फिर प्रदेश में कमल खिलाने का मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश को केवल विकास चाहिए।अब प्रदेश में किसी भी तरह का विनाश नहीं चाहिए।जनता अब सपा या बसपा को प्रदेश की कमान सौंपने के मूड में नहीं है।

प्रमुख खबरें

SEBI का बड़ा एक्शन: Renewal Fees न भरने पर 12 Research Analyst का रजिस्ट्रेशन किया रद्द

Donald Trump की डिमांड वाली पॉलिसी हिट! NATO में झुका Spain, रक्षा खर्च बढ़ाने पर हुआ राजी

Bankipur By-Election: BJP उम्मीदवार Abhishek Sinha ने वापस लिया नामांकन, सियासी गलियारों में हलचल

TRAI का नया नियम: Mobile App अब नहीं रोक पाएंगे 1600 सीरीज से आने वाली सरकारी Call