Bihar: महाबैठक से पहले महागठबंधन में महाभारत, मांझी के बेटे संतोष सुमन का नीतीश सरकार से इस्तीफा

By अंकित सिंह | Jun 13, 2023

जीतन राम मांझी के पुत्र और कैबिनेट मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। संतोष कुमार सुमन नीतीश के नेतृत्व वाले बिहार मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे। संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपने पिता पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का जद (यू) में विलय करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "हमें जद (यू) में विलय के लिए मजबूर किया जा रहा था।" 

अमित शाह से हुई थी मुलाकात

2024 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने के अपने प्रयास के तहत कई विपक्षी नेताओं के साथ नीतीश कुमार की बातचीत के बीच, जीतन राम मांझी ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। जीतन राम मांझी 2019 के लोकसभा चुनावों में राजद के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थे, जिसे जद (यू) और भाजपा ने मिलकर लड़ा था। मांझी एक बड़े दलित नेता हैं और बिहार के कुछ हिस्सों में अपने 'मांझी' समुदाय में उनका प्रभाव है।

इसे भी पढ़ें: Bihar: नीतीश कुमार की विपक्षी एकता पर भाजपा का तंज, सुशील मोदी बोले- हाथ मिलाने से दिल नहीं मिलते हैं

नीतीश को बड़ा झटका

संतोष सुमन का इस्तीफा नीतीश कुमार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 23 जून को नीतीश की मेजबानी में पटना में विपक्षी एकता की बैठक बुलाई गई है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं के शामिल होने जा रहे हैं। लेकिन इस बैठक से पहले ही महागठबंधन में महाभारत शुरू हो गया है। हालांकि, जदयू ने कहा है कि इससे विपक्षी एकती की बैठक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद