Bihar: विवाहित महिला की हत्या कर शव माता-पिता के घर के बाहर फेंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026

बिहार के सारण जिले में शनिवार को एक विवाहित महिला की कथित तौर पर हत्या कर शव को उसके माता-पिता के घर के बाहर फेंक दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि शव को फेंकने के लिए इस्तेमाल की गई जीप बरामद कर ली गई है और अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जीप एक पुलिसकर्मी की थी, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Singer Ankit Baliyan की Shamli में गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने की फायरिंग

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

CJI Surya Kant बोले, Rajasthan HC कार्यवाहक CJ पर लगे आरोपों की जांच केवल संस्थागत तंत्र करेगा

Nepal Flood से Bihar में अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए