Mallikarjun Kharge के बयान पर Congress की सफाई, RSS का हुआ था जिक्र

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि पटना में भाषण के दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता ने पहले खरगे के दिवंगत पिता का अपमान किया था और इसी के जवाब में वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वैचारिक पिता’ यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का जिक्र किया था। विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में यह दूसरी बार है, जब खरगे का ‘अपमान’ किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि अगस्त में उत्तराखंड में एक रैली में खरगे के भाषण के बाद ‘शुद्धिकरण’ का घृणित कृत्य किया गया था।

भाजपा ने इसे कांग्रेस का ‘वैचारिक दिवालियापन’ करार दिया और कहा कि पार्टी अब एक ‘माफिया गैंग’ जैसी दिखाई देती है। भाजपा के हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘भाजपा हर दिन नयी साजिशें रचती है। कुछ दिन पहले खरगे जी के भाषण के बाद शुद्धिकरण जैसा घृणित कृत्य किया गया था।

आज बिहार में जब खरगे जी भाषण दे रहे थे, तब भाजपा के एक कार्यकर्ता ने यह कहकर उनके पिता का अपमान किया कि ‘अगर आपके बाप भी आ जाएंगे, तब भी मोदी नहीं जाएंगे।’’ खेड़ा ने कहा, ‘‘इसके बाद खरगे ने मोदी के ‘वैचारिक पिता’ यानी आरएसएस का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ मोदी ही नहीं जाएंगे, बल्कि आरएसएस भी जाएगा। खरगे का अपमान करने जैसी इतनी घृणित हरकत के बाद अब वे उलटे खरगे पर आरोप लगा रहे हैं।’’ ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में खेड़ा ने कहा कि खरगे देश के बहुत वरिष्ठ नेता हैं और भाजपा ने दूसरी बार उनका अपमान किया है।

प्रमुख खबरें

Cyclone Alert: Odisha में भारी बारिश की चेतावनी, सीएम Mohan Majhi ने 8 मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

जिम्बाब्वे पर जीत के बाद कप्तान Smriti Mandhana ने की भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान से भड़की BJP, NDA नेताओं ने साधा निशाना

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम