बिहार के मंत्री का आरोप, दलित लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कर कराया जा रहा निकाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2021

पटना। बिहार की नीतीश कुमार नीत सरकार में मंत्री और भाजपा नेता जनक राम ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में महादलित समुदाय की लड़कियों को कथित तौर पर अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन के बाद निकाह कराए जाने को लेकर चिंता जताते हुए जिले के आला अफसरों को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की है। खान व भूतत्व मंत्री जनक राम ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में उन्होंने गोपालगंज और जमुई के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को हाल ही में पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसी तरह का एक अन्य मामला मुजफ्फरपुर जिले में भी प्रकाश में आया है। मंत्री ने कहा कि जमुई के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को गत चार जून इस संबंध में पत्र लिखा गया। उन्होंने कहा कि इसमें चन्द्रदीप थाना अन्तर्गत दीननगर गांव में महादलित समाज की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने और आरोपियों द्वारा पीड़िता के पिता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का जिक्र करते हुए दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बिहार में सरकार तो है पर एनडीए में आपसी विश्वास की कमी नजर आ रही

वहीं, गोपालगंज के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को गत छह जून को लिखे पत्र में मंत्री ने कुचायकोट थाना अंतर्गत खानपट्टी गांव में महादलित समुदाय की एक लड़की का अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक द्वारा शादी करने के इरादे से जबरन अपहरण कर लिए जाने का जिक्र किया है। एसपी व डीएम को लिखे पत्र में मंत्री ने दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।उन्होंने इस तरह की घटनाओं को शर्मनाक एवं निंदनीय करार दिया है।मंत्री ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार आम जन व गरीब, दलितों एवं असहायों को न्याय देने के प्रति कटिबद्ध है। जमुई के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने मंगलवार को बताया कि पीडिता को बरामद कर उसका न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराया गया है तथा आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता खुद को बालिग बता रही है। मंडल ने बताया कि पीडिता द्वारा युवक के साथ पूर्व से प्रेम प्रसंग होने और अपनी मर्जी से उसके साथ फरार होने को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ पीडिता के पिता द्वारा अदालत में आवेदन दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़