Bihar MLC Election: बिहार में हिट हुआ तेजस्वी का M+Y+B का फार्मूला, बचा ली मां राबड़ी देवी की कुर्सी

By अंकित सिंह | Apr 08, 2022

हाल में ही बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव हुए थे। इस चुनाव में एनडीए का दबदबा रहा। हालांकि राजद का भी प्रदर्शन पहले की तुलना में शानदार रहा है। 23 सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ ही उसने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। इस चुनाव में भाजपा ने 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और 7 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि जदयू ने पांच निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है। पहले उसका 8 सीटों पर कब्जा था। कुल मिलाकर देखें तो एनडीए ने आधे से अधिक सीटों पर कब्जा किया है। सबसे खास बात तो यह है कि दिवंगत रामविलास पासवान की पार्टी के भाई पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले गुट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने वैशाली में जीत हासिल की है। हालांकि इन चुनाव में तेजस्वी यादव की मैनेजमेंट को लेकर खूब चर्चा है।

तेजस्वी ने बिहार विधानसभा चुनाव से सबक लेते हुए इस बार बिहार विधान परिषद के चुनाव में अगड़ा दांव खेला था। भाजपा के कोर वोटर कहे जाने वाले भूमिहारों पर राजद ने सेंधमारी की कोशिश की है जो कि सफल भी हुआ है। राजद ने बिहार विधान परिषद के चुनाव में 5 उम्मीदवार प्रत्याशी उतारे थे जिसमें से तीन में जीत हासिल की है। इसके अलावा चार राजपूत प्रत्याशियों को राजद की ओर से टिकट दिया गया था। हालांकि एक को जीत मिली है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राजद के टिकट पर भूमिहारों की जीत से बिहार की राजनीति में एक नया संकेत मिलने शुरू हो गए है। राजद के प्लान में उस समय से परिवर्तन देखने को मिल रहा है जब से उसने भूमिहार समाज से आने वाले अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा भेजा था। बिहार की राजनीति में भूमिहार और यादव समाज का बोलबाला रहा है। यही कारण है कि दोनों को एक साथ करने की कोशिश में तेजस्वी यादव जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार में योगी मॉडल की जरूरत? उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के बयान से छिड़ा सियासी बवाल

बच गई राबड़ी देवी की कुर्सी 

बिहार विधान परिषद में कुल 75 सीटें हैं। नेता प्रतिपक्ष के लिए 8 सीटों की जरूरत होती है। राजद के पास पहले से विधानसभा में 5 सीटें हैं। उसे नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बचाए रखने के लिए सिर्फ 3 सीटों की आवश्यकता थी। लेकिन राजद ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि अब बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी राबड़ी देवी के पास ही रहेगी। इस बार के बिहार विधान परिषद के चुनाव में राजद का दबदबा पटना, गया, पश्चिम चंपारण व मुंगेर में देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले उनके छोटे पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बार के परिषद चुनाव में बड़ी संख्या में ऊंची जाति के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था और अपने पिता से विरासत में मिले एमवाई (मुस्लिम-यादव) के समीकरण वाली पार्टी होने के आरोपों को धोने का प्रयास किया था। 

प्रमुख खबरें

CM का विजन: Chhattisgarh के छात्रों को AI, Robotics सिखाएगी भावना दीदी की साइंस पाठशाला

जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका, KC Sinha और Bittu Singh समेत कई नेता BJP में शामिल

Google Gemini AI Privacy Alert: क्या आपका Personal Data सुरक्षित है? तुरंत बदलें ये 7 प्राइवेसी Settings

E20 Fuel Policy पर भ्रामक प्रचार, Nitin Gadkari की छवि बिगाड़ने वाले Social Media कैंपेन पर बड़ी कार्रवाई