बिहार में योगी मॉडल की जरूरत? उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के बयान से छिड़ा सियासी बवाल

tarkishore prasad
अंकित सिंह । Apr 4 2022 4:18PM

अपने बयान में तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि वे (राबड़ी देवी) पूर्व मुख्यमंत्री है हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन उनकी टिप्पणी (UP और बिहार के CM पर) के बारे में कुछ नहीं कहूंगा, UP में योगी जी बेहतर शासन दे रहे हैं और बिहार में भी हमने कई चीज़ों को बदला है।

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना कर रहा है। कई भाजपा नेता भी गाहे-बगाहे बिहार में योगी मॉडल की बात करते हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफियाओं और अपराधियों पर जबरदस्त तरीके से कार्रवाई की जा रही है। यही कारण है कि कई राज्यों ने योगी मॉडल को अपनाया है और माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर भी चलाया जा रहा है। इन सबके बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिससे विपक्ष भड़क गया है। दरअसल, विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए तारकिशोर प्रसाद छपरा पहुंचे थे। छपरा में ही विगत 28 मार्च को एक ज्वेलर्स के यहां से दिनदहाड़े करोड़ों की लूट हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान के साजिश वाले आरोप पर अब जेडीयू ने किया पलटवार, जानें क्या कहा

इसी घटना को लेकर तारकिशोर प्रसाद ने दुख भी जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही इसका उद्भेदन भी कर लेगी। इसके साथ ही तारकिशोर प्रसाद ने राबड़ी देवी के बयान पर भी अपनी बात रखी जिसमें उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर योगी को बिहार की मुख्यमंत्री बनाने की बात की थी। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकता। वह मेरे लिए आदरणीय हैं। इसके साथ ही तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम बेहतर शासन दे रहे हैं और बिहार में हम सब नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर योगी मॉडल की जरूरत बताई। 

इसे भी पढ़ें: बिहार: भारत-नेपाल सीमा के पास तीन रूसी गिरफ्तार, छह किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

अपने बयान में तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वे (राबड़ी देवी) पूर्व मुख्यमंत्री है हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन उनकी टिप्पणी (UP और बिहार के CM पर) के बारे में कुछ नहीं कहूंगा, UP में योगी जी बेहतर शासन दे रहे हैं और बिहार में भी हमने कई चीज़ों को बदला है। इस (क्राइम) तरह की जो घटना है हमें आहत करती है, हमें खुद भी अच्छा नहीं लगता है कि हमारे लोग इस तरह से शिकार होते हैं, ये हमारे लिए भी चुनौती होती है लेकिन बिहार स्वयं सक्षम है। इसी को लेकर विपक्ष के साथ-साथ जदयू ने भी सवाल खड़े किए हैं। आरजेडी के तेजस्वी यादव ने कहा कि योगी मॉडल क्या है, यह कैसा मॉडल है, यह समझ से परे है। 

इसे भी पढ़ें: जानें कौन हैं बिहार के गौरव बिंदेश्वर पाठक, जिन्होंने सुलभ शौचालय को बनाया इंटरनेशनल ब्रांड

इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या बिहार में बीजेपी को सर्कस मॉडल लग रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बुलडोजर ही चलाना है तो बेरोजगारी और क्राइम पर बुलडोजर चलना चाहिए। मनोज झा ने तो यह तक कह दिया कि वह सीधे तौर पर धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत और बुलडोजर वाला मॉडल की मांग कर रही है। जदयू के केसी त्यागी ने कहा कि बिहार मॉडल सबसे सुडौल, स्थाई और पराक्रम से भरा हुआ है और यह पिछले 16-17 सालों से कामयाब है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़