बिहार : पैरोल पर बाहर आए हत्या के दोषी को गोली मारी गई, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2025

पटना स्थित एक निजी अस्पताल में हथियारबंद कुछ लोगों ने, पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्या के दोषी को बृहस्पतिवार को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस को सूचना मिली कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पटना के एक निजी अस्पताल में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब वह अस्पताल में इलाज के लिए आया था। वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था।’’

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पुरानी रंजिश का मामला प्रतीत होता है।

प्रमुख खबरें

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा