Bihar: मुस्लिम परिवार ने पेश की हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल, विश्व के सबसे बड़े मंदिर के लिए 2.5 करोड़ की जमीन की दान

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 22, 2022

आज के समय में जहां समाज पर सांप्रदायिकता हावी है, वहीं बिहार के पूर्वी चंपारण के एक मुस्लिम परिवार ने यहां बन रहे सबसे ऊंचे मंदिर के लिए ढाई करोड़ से अधिक की जमीन दान करके एक अनूठी मिसाल पेश की है। यहां दुनिया का सबसे बड़े मंदिर विराट नारायण मंदिर का निर्माण पूर्वी चंपारण के कैठवालिया इलाके में हो रहा है। पटना स्थित महावीर मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल ने संवाददाताओं से कहा कि जमीन इश्तियाक अहमद खान ने दान की है जो गुवाहाटी में रहने वाले पूर्वी चंपारण के एक व्यापारी हैं।

आचार्य ने कहा कि खान और उनके परिवार का यह दान दो समुदायों के बीच सामाजिक समरसता और भाईचारे का एक बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की मदद के बिना इस महत्वकांक्षी परियोजना को साकार करना मुश्किल होता। महावीर मंदिर ट्रस्ट को अब तक इस मंदिर निर्माण के लिए 125 एकड़ जमीन मिली है।

ट्रस्ट को जल्द ही क्षेत्र में 25 एकड़ और जमीन भी मिल जाएगी। बताया जाता है कि विराट रामायण मंदिर कंबोडिया में विश्व प्रसिद्ध 12वीं शताब्दी के अंकोरवाट परिसर से भी ऊंचा होगा। जो 215 फीट ऊंचा है। पूर्वी चंपारण के परिसर में ऊंचे शिखरों वाले 18 मंदिर होंगे और इसके शिव मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग होगा। कुल लागत करीब 500 करोड़ रुपये आंकी गई है। ट्रस्ट नई दिल्ली में नए संसद भवन के निर्माण में लगे विशेषज्ञों से जल्द ही सलाह लेगा।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार