बिहार NDA के उम्मीदवारों का ऐलान, शत्रुघ्न का टिकट कटा, गिरिराज की बदली सीट

By रेनू तिवारी | Mar 23, 2019

एनडीए ने आज बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुबह 11.30 बजे एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस बार शत्रुघ्न सिन्हा और शाहनवाज हुसैन को झटका लगा है। पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना साहिब से भाजपा के उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं केबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह की सीट में बदलाव किया है। गिरिराज सिंह  को नवादा की जगह  बेगुसराय से टिकट दिया गया हैं।

इसे भी पढ़ें: गठबंधन हो या नहीं, लेकिन मैं चांदनी चौक से ही चुनाव लडूंगा: सिब्बल

आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में बीजेपी ने बिहार की चालीस सीटों में से 22 सीटें जीती थीं। रामविलास पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी को मिलाकर एनडीए ने 31 सीटों पर कब्ज़ा किया था लेकिन इस साल समीकरण बदल गया है।

इसे भी पढ़ें: बिहार में NDA उम्मीदवारों की घोषणा 24 मार्च के पहले हो जायेगी

प्रमुख खबरें

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका