Bihar: नीतीश कुमार ने लागू किया इंडस्ट्रियल पैकेज, उद्योगों को मिलेगी 40 करोड़ तक की ब्याज सब्सिडी

By अंकित सिंह | Aug 26, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार में उद्योग क्रांति लाने को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि बिहार में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बियाडा एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के बाद अब नया बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 (BIPPP-2025) लागू किया है। इसके तहत 40 करोड़ रूपए तक की ब्याज सब्सिडी (Interest Subvention) दी जाएगी। नई इकाइयों को स्वीकृत परियोजना लागत का 300 प्रतिशत तक शुद्ध SGST की प्रतिपूर्ति 14 वर्षों के लिए की जाएगी। 30 प्रतिशत तक पूंजीगत सब्सिडी (Capital Subsidy) प्रदान की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: अपहरण, हत्या और फिरौती के कांड का हुआ पर्दाफाश, 5 अपराधकर्मी गिरफ्तार

नीतीश कुमार ने कहा कि 1000 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाली औद्योगिक इकाइयों को 25 एकड़ तक भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी। फॉर्च्यून 500 कंपनियों को 10 एकड़ तक भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी। इस औद्योगिक पैकेज 2025 के अंतर्गत लाभ लेने के लिए निवेशकों को 31 मार्च 2026 से पूर्व आवेदन करना अनिवार्य होगा। इस नए औद्योगिक पैकेज 2025 से 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने में सहायता मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें राज्य के अंदर ही अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

प्रमुख खबरें

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक

Delhi के निहाल विहार में पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी विकास फरार

Aurora Hindu Temple में गोलीबारी की साजिश के वक्त परिवार संग मौजूद थे Raja Krishnamoorthi

Delhi Police: कॉजपा के तिरंगा मार्च पर सख्त पाबंदी, छोटे समूह को ही मिलेगी इजाजत