भारतीय टीम की हर खिलाड़ी को 10-10 लाख देगी बिहार सरकार, कोच हरेंद्र सिंह और सपोर्ट स्टाफ पर भी होगी पैसों की बारिश

By Kusum | Nov 21, 2024

भारत ने बिहार के राजगीर में दीपिका के गोल की बदौलत चीन के खिलाफ फाइनल में 1-0 से जीत हासिल कर तीसरी बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती। साउथ कोरिया के साथ भारत अब इस टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा 3 बार खिताब जीतने वाला देश है। महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत ने 7 में से 6 मैच में क्लीन शीट हासिल की। 

सीएम कार्यालय की ओऱ से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम के खेळ की सराहना की, खासतौर चीन के साथ फाइनल मैच के दौरान। ये बिहार में भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत है, जहां पहली बार इस तरह का टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसने हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया है। टीम की सभी खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और बहुत अनुशासित तरीके से खेला। 

सीएम ने अपने बयान में कहा कि, ये जीत सभी भारतीयों के लिए गर्व और गौरव की बात है। सभी टीम सदस्यों को मेरी हार्दिक बधाई। बाद में मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि, राज्य सरकार विजेता टीम की सभी सदस्यों और मुख्य कोच को 10-10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगी। टीम के सहयोगी स्टाफ के हर सदस्यो को 5-5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूत होकर 95.63 प्रति डॉलर पर पहुंचा

विदेशी पूंजी प्रवाह और आईटी शेयरों में लिवाली से शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भारत के सारनाथ समेत 25 नए स्थल शामिल

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुबह नौ बजे तक 16.05 प्रतिशत वोटिंग