विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा बिहार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किए बड़े ऐलान

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 28, 2025

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखण्ड के डोमनिया चौक से बाबूपुर भाया बाखरपुर पथ के छठे किलोमीटर पर एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पुल 6x21 मीटर आकार का होगा। पुल के साथ पहुंच पथ का भी निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 2336.44 लाख (तेईस करोड़ छत्तीस लाख चौवालीस हजार) रुपये की लागत आएगी। 

सम्राट चौधरी ने बताया कि वैशाली पथ प्रमंडल- हाजीपुर अंतर्गत गोरौल–सोन्धो–मथनामल (12.66 किमी) सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना पर कुल 1951.63 लाख यानि उन्नीस करोड़ इक्यावन लाख रुपये तिरेसठ हजार रुपये की लागत आएगी। चौधरी ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक-सामाजिक विकास को गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: अपना समर्थन खो दिया है, अब दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, राहुल के मतदाता अधिकार यात्रा पर JDU का तंज

सम्राट चौधरी ने बताया कि पथ प्रमंडल पूर्णियां अंतर्गत एन.एच.-107 से काझी (कुल लंबाई 6.000 किमी) पथ चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना की लागत 2261.70 लाख यानि बाईस करोड़ एकसठ लाख सत्तर हजार रुपये आएगी। चौधरी ने कहा कि पथ निर्माण विभाग से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसके क्रियान्वयन और खर्च की जिम्मेदारी पथ प्रमंडल पूर्णियां के कार्यपालक अभियंता को दी गई है। 

प्रमुख खबरें

Salt Health Risks: खाने में ज्यादा Sodium बढ़ा सकता है High BP और Heart Attack का खतरा

भारत संग व्यापार बढ़ाने को SICCI का प्लान, तमिलनाडु से होगी ट्रेड मिशन की शुरुआत

संतान की दीर्घायु और सुख के लिए Santan Saptami Vrat आज रखा जा रहा है, दोपहर 12:57 तक विशेष मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

चार दरिंदों ने बारी-बारी से किया 17 साल की लड़की का रेप, फिर चाकू घोंपा, लाश को कुत्तों ने नोंचा! दिल्ली के स्वरूप नगर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात!