गायब हुआ सुशांत के शव को पंखे से लटका देखने वाला पहला शख्स, फ्लैटमैट सिद्धार्थ पिठानी की तलाश में बिहार पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2020

पटना। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस को बयान दर्ज करने के लिए अभिनेता के फ्लैट में साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी की तलाश है, लेकिन अब तक वह उनका पता नहीं लगा सकी है। यह जानकारी बिहार पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने रविवार को दी। पिठानी क्रिएटिव कंटेंट मैनेजर के तौर पर काम करते हैं और सुशांत के साथ उनके फ्लैट में रहते थे। उल्लेखनीय है कि सुशांत की 14 जून को मुंबई के ब्रांदा स्थित उनके अपार्टमेंट में लाश मिली थी। पटना क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संजय सिंह ने  बताया कि बिहार पुलिस सिद्धार्थ पिठानी का बयान दर्ज करना चाहती है क्योंकि वह दिवंगत अभिनेता के साथ रहते थे।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सामने आये बिहार के डीजीपी, रिया चक्रवर्ती से जुड़े ये खुलासे किए

उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ के साथ संपर्क करने की कोशिशें बेकार गई हैं। वह पुलिस के सामने नहीं आए हैं...अगर वह उपस्थित नहीं होते हैं तो नोटिस जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ ने दो दिन पहले मुंबई पुलिस को ई-मेल भेजकर आरोप लगाया था कि सुशांत का परिवार उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बना रहा है। सिद्धार्थ ने कहा कि उनके राजपूत के साथ पेशेवर संबंध थे।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह डेथ केस : FIR दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने पहली बार दिया अपना रिएक्शन, जारी किया अपना वीडियो

सिंह ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी विनय तिवारी जो पटना मध्य के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात हैं, पहले ही मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। वह मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल का नेतृत्व कर रहे हैं। बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने शनिवार को कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो आईपीएस अधिकारी को मुंबई में चल रही जांच से जुड़ने के लिए भेजा जाएगा। पांडे ने यह भी कहा कि बिहार पुलिस की टीम रिया चक्रवर्ती से संपर्क करने में असफल रही।

उल्लेखनीय है कि सुशांत के पिता ने चक्रवर्ती पर आरोप लगाया है कि उसने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया। सुशांत के पिता ने चक्रवर्ती पर अवैध तरीके से बेटे को बंधक बनाने और उनके बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये निकालने तथा परिवार को सूचित किए बिना सुशांत के मनोरोग का इलाज कराने का भी आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana