कार्तिकेय के बाद लेशी सिंह को बर्खास्त करने की उठी मांग, जदयू विधायक बीमा भारती ने अपनी ही सरकार को घेरा

By अनुराग गुप्ता | Aug 17, 2022

पटना। बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होते ही विवाद खड़ा हो गया। पहले कार्तिकेय सिंह का मामला सामने आया और अब लेशी सिंह को बर्खास्त करने की मांग उठी है। आपको बता दें कि जदयू विधायक बीमा भारती ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लेशी सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए मंत्रिमंडल में गलत लोगों को जगह देने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: 'हमें तानाशाही सरकार को हटाना है', लालू प्रसाद यादव ने 2024 चुनावों को लेकर साधा PM मोदी पर निशाना 

आपको बता दें कि बिहार में 16 अगस्त को दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, इसमें 31 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान राजद के 16, जदयू के 11, कांग्रेस के 2 तथा एक निर्दलीय सहित कुल 31 विधायकों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली। इसमें कार्तिकेय सिंह और लेशी सिंह भी शामिल हैं।

कार्तिकेय सिंह मामले को लेकर तो भाजपा नेता हमलावर दिखाई दिए लेकिन लेखी सिंह मामले में जदयू विधायक ने ही सवाल खड़े कर दिए। बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह हत्या करवाती हैं। इसके साथ ही वो पार्टी विरोधी गतिविधियों के साथ-साथ भ्रष्टाचार में भी लिप्त हैं। बीमा भारती ने तल्ख लहजे में कहा कि नीतीश कुमार लेशी सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें नहीं तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगी।

कार्तिकेय सिंह के वकील का आया बयान

कार्तिकेय सिंह के वकील मधुसूदन शर्मा ने कहा कि जिस मुकदमे के बारे में कहा जा रहा है कि अपहरण के मामले में कार्तिकेय सिंह फरार चल रहे हैं, वो बिल्कुल बेबुनियाद है। उस मुकदमें के एफआईआर में वे अभियुक्त नहीं हैं। उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला है, पुलिस ने उन्हे निर्दोष बताया है।

इसे भी पढ़ें: 'बिहार में जंगलराज शुरू हो गया', आरके सिंह बोले- अपहरण के मामले में फरार हैं कानून मंत्री

इसी बीच दानापुर अदालत के आदेश की एक कॉपी सामने आई है। जिसके मुताबिक, कार्तिकेय सिंह को अदालत ने 12 अगस्त को एक आदेश में 1 सितंबर तक अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी।

प्रमुख खबरें

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण