'बिहार में जंगलराज शुरू हो गया', आरके सिंह बोले- अपहरण के मामले में फरार हैं कानून मंत्री, कार्तिकेय को तत्काल बर्खास्त करें

RK Singh
ANI Image

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि मैं बिहार से हूं और जो हो रहा है उससे मैं शर्मिंदा हूं। जंगलराज शुरू हो गया है। कानून मंत्री खुद फरार है, वो भी अपहरण के मामले में। आपने कैसे आदमी को कानून मंत्री बना दिया जो अनंत सिंह का दाहिना हाथ है।

पटना। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद ही राजद कोटे के मंत्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने पुराने साथी नीतीश सरकार पर हमलावर है। दरअसल, राजद कोटे से मंत्री बने कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज है और उन्हें 16 अगस्त को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए वारंट जारी हुआ था।

इसे भी पढ़ें: कार्तिकेय सिंह मामले में सुशील मोदी ने पुराने साथी को घेरा, बोले- यह सब नीतीश की जानकारी में था 

सी बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आरके सिंह ने दावा किया कि बिहार में जंगलराज शुरू हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि मैं बिहार से हूं और जो हो रहा है उससे मैं शर्मिंदा हूं। जंगलराज शुरू हो गया है। कानून मंत्री खुद फरार है, वो भी अपहरण के मामले में। आपने कैसे आदमी को कानून मंत्री बना दिया जो अनंत सिंह का दाहिना हाथ है।

उन्होंने कहा कि अनंत सिंह एक दुर्दांत अपराधी है और मुख्यमंत्री को ये सब नहीं पता है। ये विश्वास करने वाली बात है? कार्तिकेय सिंह को बर्खास्त किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि बिहार में 16 अगस्त को दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, इसमें 31 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान राजद के 16, जदयू के 11, कांग्रेस के 2 तथा एक निर्दलीय सहित कुल 31 विधायकों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली।

इसे भी पढ़ें: बिहार में बढ़ सकती है नीतीश कुमार की टेंशन, मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से जदयू के पांच विधायक नाराज! 

अंतरिम सुरक्षा की गई प्रदान

प्रदान इसी बीच दानापुर अदालत के आदेश की एक कॉपी सामने आई है। जिसके मुताबिक, कार्तिकेय सिंह को अदालत ने 12 अगस्त को एक आदेश में 1 सितंबर तक अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। दरअसल, शपथ लेने वाले राजद नेताओं में कार्तिकेय सिंह भी शामिल थे और फिर उन्हें कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़