बिहार की रैली ने बदलाव की आवाज और बुलंद की: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि तीन फरवरी को पटना में हुई पार्टी की 'जन आकांक्षा रैली' ने देश में बदलाव की आवाज को और बुलंद किया है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'बिहार के लोगों का स्नेह मेरे दिल को छू गया। ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 'जन आकांक्षा रैली' ने देश में बदलाव की आवाज़ को और बुलंद कर दिया है।"

 

 

उन्होंने कहा, 'बिहार कांग्रेस के सभी साथियों को इसके सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई।' गौरतलब है कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित हुई रैली में गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राजद एवं कुछ अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए थे। इस मैदान में कांग्रेस ने 28 वर्षों के बाद अपने दम पर किसी रैली का आयोजन किया था।

 

प्रमुख खबरें

Bihar: सारण से रोहिणी आचार्य ने किया नामांकन, लालू भी रहे मौजूद, तेजस्वी का नीतीश पर वार

सरकारी बैंकों पर ‘Lookout Circular’ संबंधित आदेश का अध्ययन कर रहा वित्त मंत्रालय

Mahadev Betting App Case | गिरफ्तारी से बचने के लिए Sahil Khan ने की चार दिन में 1800 किलोमीटर की यात्रा, 40 घंटे की कार्रवाई के बाद पुलिस ने दबौचा

हमेशा से बल्लेबाजों का खेल रहा है T20, इस IPL में एक कदम और आगे : Pat Cummins