बिहार के परिणाम बताते हैं कि आगे चुनाव जाति या धर्म पर नहीं, विकास के मुद्दे पर लड़े जाएंगे :सावंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के लोगों ने दिखा दिया है कि भविष्य के सभी चुनाव धर्म या जाति के आधार पर नहीं, बल्कि विकास के एजेंडे पर लड़े जाएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 180 से अधिक पर बढ़त हासिल करते हुए प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है।

सावंत ने जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा नेतृत्व और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह एक क्लीन स्वीप है। बिहार में राजग की सरकार चुन ली गई है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार में बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन का विकास हुआ है और लोगों ने विकसित भारत 2047 के लिए मतदान किया है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे