Bihar में 15 अक्टूबर से शुरू होगा Sand Mining, घाटों की नए सिरे से होगी नीलामी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 07, 2026

पटना, सात सितंबर बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में 15 अक्टूबर के बाद बालू खनन फिर शुरू किया जाएगा। जिन बालू घाट की पांच वर्ष की अवधि पूरी हो चुकी है, उनकी नए सिरे से नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पटना के विकास भवन सचिवालय स्थित विभागीय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इसके लिए जिला सर्वेक्षण प्रतिवेदन (डीएसआर) तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने इसका श्रेय विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता तथा राजस्व संग्रह की बेहतर व्यवस्था को दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी भी विभाग की प्राथमिकता है। अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक अवैध खनन के मामलों में 316 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 3,043 वाहन जब्त किए गए हैं। इसके मुकाबले 2025-26 में 233 गिरफ्तारियां हुई थीं तथा 2,425 वाहन जब्त किए गए थे। पत्थर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने 30 खनन ब्लॉक की निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

इनमें नवादा के आठ, शेखपुरा के 11, औरंगाबाद के तीन, गया के सात और बांका का एक ब्लॉक शामिल है। मंत्री ने बताया कि नवादा के दो पत्थर ब्लॉक की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि अन्य जिलों में प्रक्रिया जारी है।

प्रमुख खबरें

केरलम के पूर्व राज्यपाल ने KPSC Chairman को हटाने की राष्ट्रपति से की सिफारिश

पटना में Mallikarjun Kharge के भाषण के दौरान हंगामा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर मचा बवाल

मणिपुर में बंदूकों के बल पर शांति असंभव, Y Khemchand Singh ने की हथियार सौंपने की अपील

पूर्व जज Sanjay Kishan Kaul के संस्मरण पर Congress ने उठाए सवाल