बिहार ने मंदिर की जमीन का मालिक देवी/देवताओं को बनाने की प्रक्रिया शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2022

पटना। बिहार सरकार ने मंदिर की भूमि का मालिक पुजारियों के बजाय देवी/देवताओं को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कानून मंत्री प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस फैसले का राज्य में व्यापक सामाजिक-राजनीतिक असर हो सकता है। कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’से कहा कि कानून विभाग संपत्तियों को अनाधिकृत दावों से बचाने के लिए राजस्व रिकॉर्ड से पुजारियों के नाम हटाने के लिए जल्द ही एक परिपत्र जारी करेगा। कुमार ने कहा, ‘‘पुजारी को भू-स्वामी नहीं माना जा सकता और राजस्व रिकॉर्ड में अब मंदिर के देवी/देवताओं के नाम होंगे।’’

इसे भी पढ़ें: पंजशीर घाटी में कुछ बड़ा होने वाला है! तालिबानी लड़ाकों के साथ PAK स्नाइपर्स ने की घुसपैठ

पीठ ने अपने इस फैसले के पक्ष में राम जन्मभूमि मामले के फैसले का भी हवाला दिया था कि किसी मंदिर में विराजमान देवता भूमि का स्वामी होता है और उनके नाम पर संपत्ति हो सकती है। कुमार ने कहा कि वह मामले के संबंध में राज्य के सभी मंडलीय मुख्यालयों का दौरा कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू करने के लिए कह रहे हैं।

प्रमुख खबरें

बिहार में जमुई जैसी एक और शर्मनाक वारदात! समस्तीपुर में सड़क किनारे नाबालिग लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद 4 गिरफ्तार

Asian Games में Gold जीतने के बाद Shafali Verma बोलीं, अधिक ट्रॉफियों से चमकेगा महिला क्रिकेट

Post Viral Cough: Viral Infection के बाद लंबे समय तक रहे Cough तो न लें Antibiotics, ऐसे करें रिकवरी

ISRO Mars Mission: 24 सितंबर को भारत ने पहले ही प्रयास में रचा था इतिहास