खाद्य विभाग का PDS में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए बड़ा अभियान शुरू, अब लाभार्थियों को मिलेगा पूरा राशन

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 29, 2025

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने शुक्रवार से जन वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान की शुरूआत की है। इस संदर्भ में प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार ने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि राज्य के प्रत्येक जन वितरण प्रणाली दुकान का अनिवार्य रूप से निरीक्षण किया जाए ताकि पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न ससमय मिलना सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य के सभी जिलों के जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को अपने संबंधित उप निदेशक (खाद्य) से समन्वय स्थापित कर जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों का पंचायतवार रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसके अंतर्गत सभी पदाधिकारियों को प्रतिदिन कम से कम दो पंचायतों की सभी दुकानों का निरीक्षण अनिवार्य होगा। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लाभुकों को सरकार द्वारा निर्धारित खाद्यान्न की मात्रा और गुणवत्ता पूरी तरह उपलब्ध हो रही है या नहीं, की जानकारी उपलब्ध हो सके।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि निरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। जिला स्तर पर निरीक्षण कार्य की दैनिक मॉनिटरिंग उप निदेशक (खाद्य) और जिला आपूर्ति पदाधिकारी करेंगे, जबकि अनुमंडल पदाधिकारी प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इस पूरे अभियान की कड़ी मॉनिटरिंग विभाग स्तर से की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: बिहार में हर घर से उठेगी महिला उद्यमी! नीतीश सरकार ने लॉन्च की ऐतिहासिक योजना

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रारंभ किए गए इस पहल का मूल उद्देश्य राज्य की खाद्यान्न वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और लाभुक केंद्रित बनाना है। विभाग का मानना है कि इस सधन निरीक्षण अभियान से जन वितरण प्रणाली में जवाबदेही एवं अनुशासन और अधिक मजबूत होगा तथा यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी पात्र परिवार खाद्यान्न से वंचित न रहे।

प्रमुख खबरें

E20 Petrol से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटेगी, ONGC अधिकारी ने गिनाए फायदे

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने की UAE की गोपनीय यात्रा, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद से मिले

Myanmar Airstrike | म्यांमार में हैवानियत की हदें पार! बम फटे, इमारतें जलीं और पल भर में बिछ गए 49 शव... रखाइन में खूनी हमले से दहली दुनिया!

Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज, 2008 के बाद सितंबर की सबसे ठंडी सुबह