बिहार: ग्रामीणों की झड़प के दौरान गोली लगने से किशोर की मौत, महिला घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2024

पटना जिले में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के दो समूहों के बीच झड़प के दौरान गोली लगने से 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और 50 वर्षीय एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गोलू के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया, “स्थानीय निवासियों के अनुसार, एक व्यक्ति ने अचानक प्रतिद्वंद्वी समूह पर गोली चला दी, जिसमें गोलू और महिला घायल हो गए। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने और घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाने से पहले ही गोलू की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।” एसडीपीओ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अधिकारियों ने हमलावर को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल

Justice Yashwant Varma केस में FIR और CBI जांच की मांग खारिज, Delhi High Court ने बताया Witch Hunt

Jamui में छात्रा से अभद्रता मामले में SIT ने 3 आरोपी दबोचे, POCSO Act में केस दर्ज