बिहार में विपक्ष की बड़ी बैठक, तेजस्वी यादव बोले- विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन पूरी तरह से मजबूत

By अंकित सिंह | Apr 17, 2025

बिहार चुनाव को लेकर पटना में महागठबंधन की आज बड़ी बैठक हुई। यह बैठक ढाई घंटे तक चली। बिहार महागठबंधन की बैठक के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के हालात पर आज महागठबंधन की पहली बैठक हुई। हमने गरीबी, बेरोजगारी और पलायन से जुड़े मामलों पर चर्चा की। हमने गरीबी, बेरोजगारी और पलायन से जुड़े मामलों पर चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 20 सालों से सत्ता में रही सरकार के खिलाफ बिहार के लोगों में काफी गुस्सा है। अपराध, बेरोजगारी और मजदूरों के पलायन में बिहार नंबर वन है। राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

इसे भी पढ़ें: क्या तेजस्वी यादव के चेहरे को लेकर बनेगी आम सहमति? बिहार में महागठबंधन की बड़ी बैठक आज

हालांकि, जब तेजस्वी यादव से सीएम फेस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए...। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन पूरी तरह से मजबूत है। कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि गठबंधन की समन्वय समिति चीजों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी। इस पर (बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर) कोई चर्चा नहीं हुई। दूसरी ओर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले तीन चुनावों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन लगातार हार रहा है। ये लोग आगे भी हारते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान