Bihar: अंग्रेजी में बोल रहा था किसान, भड़कते हुए नीतीश ने पूछा- क्या यह इंग्लैंड है...? देखें VIDEO

By अंकित सिंह | Feb 22, 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी चर्चा होती है। दरअसल, मंगलवार को बिहार सरकार के चौथे कृषि रोडमैप का उद्घाटन समारोह था। इस दौरान बिहार में तरक्की कर रहे किसान और कृषि उद्यमी अपनी रोमांचक जीवन यात्रा के बारे में बता रहे थे। इसी कड़ी में एक किसान ने अपने भाषण में बहुत अधिक अंग्रेजी के शब्दों का उपयोग किया जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए और भड़कते हुए पूछा कि क्या यह इंग्लैंड है...? दरअसल, बापू सभागार में किसान ने खुद का परिचय लखीसराय के अमित कुमार के रूप में दिया था। 

इसे भी पढ़ें: Nitish के कार्यक्रम में ढाई घंटे तक खाली रही DY CM की कुर्सी, RJD विधायक का दावा- मार्च में होगी तेजस्वी की ताजपोशी

लखीसराय के प्रतिनिधि ने फिर से अपनी बात शुरू करने से पहले ‘सॉरी’ कहा। हालांकि, अमित कुमार ने अपने वक्तव्य की शुरुआत मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए की। कुमार ने कहा कि प्रबंधन की पढ़ाई करने के बाद वह पुणे में नौकरी कर रहे थे, लेकिन सब कुछ छोड़कर उन्होंने अपने पैतृक जिले में मशरूम की खेती करने का साहस जुटाया। इस घटना पर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा के निखिल आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंग्रेजी से नाराज हैं या वंचित वर्ग द्वारा इसके इस्तेमाल के कारण?सार्वजनिक संबोधन में अंग्रेजी शब्दों के इस्तेमाल पर उनकी आपत्ति बिल्कुल हास्यास्पद है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर