Bihar: बदमाशों के हौसले बुलंद, छपरा में RJD नेता का अपहरण, स्कॉर्पियो से आए थे किडनैपर, पूरी वारदात CCTV में कैद

By अंकित सिंह | Mar 14, 2023

बिहार में बदमाशों के हौसले और लगातार बुलंद होते दिखाई दे रहे है। तभी तो आम लोग को या फिर नेता, कोई बदमाशों के नजर से बच नहीं पा रहा है। बड़ी खबर छपरा से है, जहां सत्तारूढ़ राजद के एक नेता की किडनैपिंग की गई है। किडनैपिंग की वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल देखा जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस सक्रिय है। जिस शख्स का अपहरण हुआ है उसका नाम सुनील कुमार राय है। जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार राय राजद से जुड़े हुए थे। पूरा मामला सुबह 4:00 का है जब नकाबपोश बदमाश कुछ हथियारों के साथ स्कॉर्पियो से आए थे। हथियारों के दम पर सुनील राय को किडनैप किया गया है। पूरा वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Tejashwi Yadav को लेकर बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, भाजपा ने की डिप्टी सीएम के इस्तीफे की मांग

आश्चर्य की बात यह है कि बदमाशों ने घटना को अंजाम शहर से सटे इलाके में ही दिया है। बदमाश सफेद स्कॉर्पियो से आए थे। उन्होंने सुनील राय के ऑफिस के पास जाकर उनका अपहरण किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सुनील राय के पिता रामविलास राय के मुताबिक उनके बेटे को किसी ने फोन करके बुलाया था। इसके बाद वह अपने घर के पास ही कार्यालय पहुंचे थे। स्कॉर्पियो में सुनील राय को बदमाशों ने जबरन घसीट कर अंदर किया। हालांकि, परिवार की ओर से किसी पुराने विवाद से साफ तौर पर इंकार किया जा रहा है। लेकिन परिवार यह भी कह रहा है कि जिसने भी फोन किया था वह सुनील राय को जानता था। तभी सुनील राय उन लोगों से मिलने के लिए बाहर गए थे। 

इसे भी पढ़ें: सरकारी नौकरी की आस छोड़कर शुरु किया खुद का काम, आज लाखों में है आमदनी

मामले ने अब राजनीतिक मोड भी ले लिया है। सारण राजद जिला अध्यक्ष ने सुनील राय के परिवारों से जाकर मुलाकात की है। उन्होंने पुलिस जांच का भरोसा भी दिया है। पुलिस फिलहाल कुछ कहने से इंकार कर रही है। लेकिन भाजपा अब नीतीश कुमार और उनके सरकार पर हमलावर हो गई है। इस मामले पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है। पूरा लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ गया है। अगर लॉ एंड ऑर्डर खराब होता है तो जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराध के रोकथाम के लिए कोई जरूर कदम उठाएंगे। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश में SIR के जरिए दलितों और पिछड़ों को निशाना बना रही BJP: Congress

Delhi में AQI 367 पर पहुंचा, बायोमास का दहन बना प्रदूषण का प्रमुख कारण

Pakistan के Balochistan और KP में मुठभेड़, 24 चरमपंथी और 4 सैन्यकर्मी ढेर

सोनम वांगचुक के दावों पर Ladakh Police का जवाब, शहीद का बेटा और मां पूरी तरह सुरक्षित