बिहार : तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2025

बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार को तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियों की पहचान आरती कुमारी (13), सुधा कुमारी (नौ) और नंदिनी कुमारी (आठ) के रूप में हुई है।

जिला पुलिस ने एक बयान में बताया, ‘‘बाजपट्टी थानाक्षेत्र के कंचनपुर इलाके में लड़किया बुधवार को तलाब में नहाने गयी थीं तभी यह घटना हो गयी।’’ पुलिस के अनुसार संदेह है कि लड़कियों का संतुलन बिगड़ गया और वे तालाब में डूब गयीं।

मौके पर पहुंची पुलिस तीनों लड़कियों को तालाब से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू की गयी है।

प्रमुख खबरें

जेफ्री एप्स्टीन फाइल्स जारी, भारी रेडैक्शन और गायब दस्तावेजों पर विवाद

वेनेजुएला और रूस-यूक्रेन तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

RBI के हस्तक्षेप से रुपये को सहारा, बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेश पर नजर

Kajaria Bathware में 20 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, CFO के खिलाफ पुलिस में शिकायत