Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 29, 2026

26 सितंबर को बिहार में फॉरेंसिक विज्ञान की क्षमता बढ़ाने तथा फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार के साथ डॉ. केशव कुमार, आईपीएस (सेवानिवृत्त), पूर्व संयुक्त निदेशक, सीबीआई व डीजीपी एवं निदेशक, एंटी करप्शन ब्यूरो, गुजरात की विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में बिहार में फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों, मानवबल, प्रशिक्षण, प्रयोगशाला अवसंरचना तथा आपराधिक जांच एवं अभियोजन के साथ फॉरेंसिक विज्ञान के प्रभावी समन्वय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का उद्देश्य बिहार में वैज्ञानिक जांच प्रणाली को और सुदृढ़ करना तथा जनस्वास्थ्य एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े गंभीर अपराधों के विरुद्ध अधिक प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए संभावित उपायों पर विचार करना रहा।
 

प्रमुख खबरें

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़

खुल कर आ गई नेतन्याहू के UAE दौरे की कहानी, सऊदी में हलचल! इस Visit पर भारत की क्यों है नजर?