Bihar: रास्ते के लेकर विवाद में दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे पर किया हमला, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2026

 बिहार के मुंगेर जिले में मंगलवार को रास्ते को लेकर विवाद में दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे पर चाकू व खंती से हमला कर दिया, जिसमें दोनों की ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के खपरा गांव में हुई।

पुलिस के मुताबिक, मौके से खून से सनी खंती, चाकू और एक डंडा बरामद किया गया तथा फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य भी एकत्र किए।पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सैयद इमरान मसूद ने बताया कि दोनों सगे भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था, जो हिंसक झड़प में बदल गया। उन्होंने बताया कि एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे घायल भाई को ग्रामीणों व पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

RBI का Rules पर बड़ा प्रहार, 135 Non-Banking कंपनियों का पंजीकरण हुआ रद्द।

Mukesh Ambani का एक फैसला और बाजार में हरियाली, Reliance की तेजी ने निवेशकों को किया खुश।

Gold Price पर दोहरी मार: Profit Booking और US संकेतों से 1.50 लाख के नीचे फिसला सोना

विवादों के बीच बड़ा बदलाव: Ben Stokes बाहर, Jofra Archer की वापसी, Joe Root बने England के नए कप्तान।