बिजनौर के हिस्ट्रीशीटर का शव टैक्सी से बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

By राजीव शर्मा | Aug 02, 2021

बिजनौर के एक हिस्ट्रीशीटर की मेरठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति का गोली लगा शव मेरठ के जानी क्षेत्र में एक टैक्सी से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी की कांवड़ मार्ग पर जानी कला गांव के सामने एक कार में शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी में कार से एक आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर मृतक की पहचान मुकीत अहमद निवासी मौजपुर दिल्ली के रूप में हुई। कार पर प्रदेश मंत्री भी लिखा हुआ था। मुकीत के सिर में गोली लगी थी। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम यूपी भाजपा की नयी सोशल मीडिया टीम की घोषणा, इन लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी 

हिस्‍ट्रीशीटर मुकीत अहमद दिल्‍ली में कपड़ा बेंचने का काम के साथ टैक्सी भी चलाया करता था। यह बिजनौर जिले का हिस्‍ट्रीशीटर रह चुका था।उस पर बिजनौर जिले के अलग-अलग थानों में 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे।पिछले काफी समय से यह दिल्‍ली में ही रहता था। शनिवार को यह किसी के बुलावे पर वहां से उसके साथ निकला था। लेकिन रास्‍ते में रविवार की सुबह इसका शव बरामद हुआ।एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि बिजनौर पुलिस से भी मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है । पुलिस की 2 टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री