पश्चिम यूपी भाजपा की नयी सोशल मीडिया टीम की घोषणा, इन लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP
राजीव शर्मा । Jul 1 2021 4:51PM

यह टीम ट्विटर, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहेगी। अपने-अपने जिले के अलावा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों, अभियान और सूचनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएगी।

उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वेस्ट यूपी बीजेपी के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बुधवार की देर रात जिला और महानगर स्तर पर सोशल मीडिया संभालने के लिए समन्वयक और सह समन्वयकों की नियुक्ति की हैं। मोहित बेनीवाल ने 57 नवयुवकों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। मोहित बेनीवाल ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के दायरे में 14 जिले और 5 महानगर शामिल हैं। जिलों और महानगरों में सोशल मीडिया संभालने के लिए एक समन्वयक और दो-दो सह समन्वयकों की नियुक्ति की गई है। इस तरह सभी 19 जिला और महानगर इकाइयों में 57 नवयुवकों को यह दायित्व सौंपा गया है। यह टीम ट्विटर, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहेगी। अपने-अपने जिले के अलावा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों, अभियान और सूचनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएगी। 

इसे भी पढ़ें: भीम आर्मी के संस्थापक का दावा, भाजपा को हटाकर उत्तरप्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे

पश्चिम क्षे़त्र भाजपा अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने अमरोहा में अनुज ओलख, समन्वयक और रोहित जैन सेठी व विशाल राज सह समन्वयक, बिजनौर में अजय राना समन्वयक, प्रदीप कौशिक एवं हिमांशु शर्मा सह समन्वयक, गौतमबुद्ध नगर में डॉ आदित्य शर्मा समन्वयक एवं वरुण धीमान व दुर्गेश कुमार सह समन्वयक, जनपद गाजियाबाद में नितिन जिंदल समन्वयक, वीरेंद्र यादव व देवेंद्र प्रताप सिंह सह समन्वयक, मुरादाबाद महानगर हिमांशु ठाकुर समन्वयक, पुनीत कुमार शर्मा व प्रशांत यादव सह समन्वयक, महानगर सहारनपुर प्रदीप शर्मा समन्वयक, गौरव कक्कड़ व सीमांत वशिष्ठ सह समन्वयक, संभल में नवलेश वार्ष्णेय समन्वयक, अरुण कुमार व सुखबीर भारतीय सह समन्वयक, शामली वरुण पंवार समन्वयक, शुभम रंगीला व गुरु शरणम सह समन्वयक, रामपुर शुभम सक्सेना समन्वयक, मनवीर यादव व प्रदीप कुमार सह समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश का आरोप, पैसे और प्रशासनिक ताकत से चुनाव में हेराफेरी कर रही भाजपा

जनपद मुरादाबाद रचित गुप्ता समन्वयक, मयूर भाटिया व प्रदीप कुमार सह समन्वयक, जनपद सहारनपुर विकास शर्मा अंबोली समन्वयक, अमित शर्मा व धर्मेंद्र सैनी सह समन्वयक, मुजफ्फरनगर रक्षित नामदेव समन्वयक, तरुण त्यागी व आदित्य जैन सह समन्वयक, महानगर मेरठ शोभित अग्रवाल समन्वयक, राज कौशिक व ऋषभ गर्ग सह समन्वयक, महानगर गाजियाबाद आनंद कालरा समन्वयक, हेमंत जोशी व प्रतीक माथुर सह समन्वयक, हापुड़ दुष्यंत शर्मा समन्वयक, यशवर्धन त्यागी व आशीष राणा सह समन्वयक, बागपत दीपेश तोमर समन्वयक, शिवा यादव व सनी गुप्ता सह समन्वयक, बुलंदशहर राजीव राजपूत समन्वयक, मीनू गोयल व हर्षित गर्ग सह समन्वयक, महानगर नोएडा शिवांश श्रीवास्तव समन्वयक, रचना जैन व अभिषेक कमल सह समन्वयक, जनपद मेरठ मनीष तोमर समन्वयक तथा सूरज सोनी व अमित बालियान सह समन्वयक बनाए गए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़