मैं अगर एस जयशंकर के सामने बैठूं तो... भारत के विदेश मंत्री को लेकर बोलते-बोलते भावनाओं में बह गए बिलावल भुट्टो

By अभिनय आकाश | May 06, 2023

आपने हेडलाइन पढ़कर खबर का तो थोड़ा बहुत अंदाजा लगा ही लिया। लेकिन पूरी खबर को सुनने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। आपको याद होगा कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम जब भारत से मैच हारकर अपने देश लौटती थी तो उसके साथ क्या होता था। बिलावल भुट्टो को भी यही डर सता रहा था कि भारत से लौटने के बाद उनका स्वागत तालियों से नहीं बल्कि गालियों से होगा। इसलिए अपनी इज्जत बचाने के लिए यहां तक कह दिया की भारत के विदेश मंत्री घबराते हैं। 

इसे भी पढ़ें: खालिस्तान कमांडो फोर्स के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की लाहौर में हत्या: सूत्र

अब बिलावल भुट्टो को अपनी सफाई देते नहीं बन रहा है। इसलिए वो बेसिरपैर की बातें करने लग गए हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के विदेश मंत्री इनस्कोयर हैं और इस्लामाबाद के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाते हैं।  उनकी पार्टी पाकिस्तान के लोगों और मुसलमानों को आतंकी मानती है। बोलते बोलते बिलावल भुट्टो भावनाओं में इतना बह गए कि कह दिया कि मैं अगर एस जयशंकर के सामने बैठूं और कुछ बोलूं तो भी उनका झूठा प्रोपेगेंडा टूट जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Amazon का भारत में 48 अरब डॉलर का Mega Investment, PM मोदी बोले- युवाओं के लिए खुलेंगे नए मौके

King Charles ने तोड़ी शाही परंपरा, पहली बार अपना Personal Tax Bill सार्वजनिक करेंगे

MP में ED का बड़ा एक्शन, LNCT Group पर छापे में करोड़ों का कैश-गोल्ड जब्त

West Bengal: कमर पर रस्सी, हाथ जोड़े... Malda में TMC के पूर्व बाहुबली नेता बकुल शेख को सरेआम घुमाया गया