इमरान पर बरसे बिलावल भुट्टो, बोले- भागने के लिए कोई रास्ता नहीं, देना होगा इस्तीफा

By अंकित सिंह | Mar 31, 2022

पाकिस्तान में राजनीतिक हलचल के बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ लगातार हमलावर है। पाकिस्तान में विपक्षी एकजुटता को नई धार देने वाले बिलावल भुट्टो ने एक बार फिर से इमरान खान पर इस्तीफे को लेकर दबाव बना रहे हैं। भुट्टो ने साफ तौर पर कह दिया कि भागने से काम नहीं चलेगा, अब इमरान खान को इस्तीफा देना ही होगा। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक सम्मानजनक रास्ता है कि वजीर-ए-आजम(इमरान खान) इस्तीफा दें और शबाज शरीफ को वोट ऑफ कॉन्फिडेंस का मौका दें। बिलावल भुट्टो ने आगे कहा कि जब भी हम नेशनल असेंबली पहुंचते हैं, इमरान खान साहब शिकस्त खाते हैं। आज विपक्ष ने 175 सदस्य सदन में खड़े करके साबित कर दिया कि अब इमरान खान के पास भागने के लिए कोई रास्ता नहीं है। हर किसी के पैर पकड़ रहे हैं कि मेरी कुर्सी बचा लीजिए। पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी की तरफ से कहा गया कि हम इमरान खान को कोई एनआरओ नहीं देंगे और न ही अविश्वास प्रस्ताव वापस लेंगे। प्रधानमंत्री को केवल यही सलाह है कि आज इस्तीफा दें और विपक्ष के नेता को विश्वास मत लेने दें।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह